

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

They were printing counterfeit notes at home; police nabbed them before they could circulate the currency in the market!
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में असली नोटों की तरह दिखने वाले नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को हसौद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17,500 रुपए के नकली नोट, कलर प्रिंटर और नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की है। दोनों आरोपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हसौद पुलिस को नकली नोट छापने की गतिविधियों के संबंध में कार्रवाई के दौरान सफलता मिली। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 500 और 100 रुपए के मूल्यवर्ग के कुल 17,500 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं।
कलर प्रिंटर से छाप रहे थे नकली नोट
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कलर प्रिंटर, नोट छापने का फ्रेम, कागज, कटर और एक एक्टिवा भी जब्त की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार कर रहे थे। इन नोटों को बाजार में खपाने की उनकी योजना थी या नहीं, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है।
न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नकली नोट छापने का काम कब से किया जा रहा था और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है। साथ ही, तैयार किए गए नकली नोटों के इस्तेमाल और उनके संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।