

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Three brothers run over by an out-of-control Mazda vehicle while visiting their pregnant sister; two dead, one critically injured.
बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव में बुधवार रात करीब 8.30 बजे एक तेज रफ्तार गाड़ी स्वराज माजडा, जिसका गाड़ी नंबर सीजी-10 सी 1868 है। इस गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े तीन सगे भाइयों को रौंद दिया। इस हादसे में दो भाइयों बरातु दास और प्रीतम दास की मौत हो गई, जबकि तीसरे भाई चंदू दास की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है, कि तीनों भाई एक रिश्तेदार के घर उनकी गर्भवती बेटी का हालचाल जानने गए थे। मुलाकात के बाद वे घर के बाहर अपनी बाइक सीजी 10 एक्स 7988 के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सेवार की ओर से आ रही बेकाबू स्वराज माजडा गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक माजडा के पहिए में फंसकर घिसटती गई और गाड़ी बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इसके बाद डायल 112 की टीम ने घायलों को बिल्हा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों भाइयों में से बरातु और प्रीतम को मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें, कि बिलासपुर जिले में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में लगभग 14 से 16 प्रतिशत मौतें पैदल चलने वाले या सड़क किनारे खड़े लोगों की होती है। बीते 3 सालों में सड़क किनारे खड़े रहने, बस या ऑटो का इंतजार करने और पैदल चलने के दौरान भारी और तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से करीब 143 से 160 लोगों की जान जा चुकी है। इस साल अब तक 820 से ज्यादा सड़क हादसे हो चुके हैं। इनमें 180 से ज्यादा लोगों की जान गई है, जिनमें सड़क किनारे खड़े या पैदल चलने वाले 30 से ज्यादा लोग शामिल हैं। वहीं, जिले में औसतन हर महीने लगभग 20 से 25 लोग अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा रहे हैं।