

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Tragic accident at Bilaspur's Mangal Sponge Plant! Crane operator falls to his death from a height. Find out what happened and how the accident occurred.
बिलासपुर। बिल्हा के मंगल स्पंज आयरन प्लांट में बीते बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़ी हुई जाली टूटने से क्रेन ऑपरेटर ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल ऑपरेटर को साथी कर्मचारियों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे सिम्स रेफर किया गया। लेकिन सिम्स पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से प्लांट कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
मृतक की पहचान और हादसे की जानकारी
जानकारी के अनुसार, ग्राम भैंसबोड़ निवासी मिथिलेश यादव (23) पुत्र अर्जुन लाल मंगल स्पंज प्लांट में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। वह 29 अक्टूबर को ड्यूटी के बाद ओवरटाइम कर रहा था। इसी दौरान किसी कार्य के लिए जब वह क्रेन रेल से नीचे उतरा, तो उसका पैर सड़ी हुई जाली पर पड़ा और वह सिर के बल नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने से उसकी जान नहीं बच सकी। गुरुवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजनों ने 40 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
जांच शुरू, सुरक्षा पर उठे सवाल
हादसे के बाद पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
10 महीनों में तीन बड़े हादसे, 11 मौतें
बिलासपुर संभाग में बीते 10 महीनों के भीतर तीन औद्योगिक हादसों में 11 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इनमें इंजीनियर, सुपरवाइजर और मजदूर शामिल हैं। अब तक किसी भी मामले में दोषियों को सजा नहीं मिली है। कई प्रकरण कोर्ट में लंबित हैं, जबकि कुछ में औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने क्लीन चिट दे दी है।