

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Tragic accident in Kanker: Two innocent brothers drowned in a pond, village plunged into mourning.
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां चारामा थाना क्षेत्र के लीलेझर गांव में दो मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।
नहाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर दोनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए और नहाने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान
मृत बच्चों की पहचान चंद्रकांत कोरेटी (7 वर्ष) और सूर्यकांत परतेती (9 वर्ष) के रूप में हुई है। चंद्रकांत लीलेझर गांव का निवासी था और उसके पिता किसान हैं। सूर्यकांत बलोद जिले के जिलेवाही गांव का रहने वाला था और वह पढ़ाई के लिए चंद्रकांत के परिवार के साथ रह रहा था। दोनों आपस में रिश्ते में भाई थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
गांव में पसरा मातम
दो मासूमों की इस दर्दनाक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक बताया है।