

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Tragic case in Ambikapur: After a woman's suspicious death, her family members set out on a pilgrimage carrying her ashes, alleging serious negligence against the hospital.
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक आदिवासी महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब बड़ा आंदोलन बनता जा रहा है। परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर अस्थि कलश के साथ पदयात्रा शुरू कर दी है।मृतका के पति, पुत्री और अन्य परिजन रायपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर पैदल यात्रा पर निकले हैं। सोमवार शाम यह पदयात्रा अंबिकापुर पहुंची, जहां परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
जानकारी के अनुसार ग्राम सेन्दुर (कुंदरूखाड़) निवासी 58 वर्षीय कौलेश्वरी आयाम की बलरामपुर जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत अस्पताल में गंभीर लापरवाही के कारण हुई। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला की मौत कथित रूप से छत से गिरने के कारण हुई थी।
परिजनों का गंभीर आरोप, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
परिजनों का कहना है कि घटना के समय अस्पताल में रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान न तो पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद था और न ही सुरक्षा व्यवस्था ठीक थी।उनका यह भी आरोप है कि छत की ओर जाने वाली सीढ़ी के गेट पर ताला तक नहीं लगाया गया था, जिससे सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आती है।
न्याय की मांग को लेकर पदयात्रा
परिजनों का कहना है कि उन्हें अभी तक किसी भी तरह की मदद या न्याय नहीं मिला है। इसी कारण उन्होंने अस्थि कलश के साथ पैदल यात्रा शुरू की है और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्याय की मांग कर रहे हैं।यह यात्रा बलरामपुर से रायपुर की ओर जारी है और इसमें परिवार के सदस्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
जांच और कार्रवाई की मांग तेज
परिजनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जिनकी लापरवाही से यह घटना हुई, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।फिलहाल मामला प्रशासनिक जांच के दायरे में है, लेकिन परिजनों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।