

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Tragic incident in Balodabazar on Dhanteras: Father and son die after coming into contact with a high-tension wire; mother in critical condition.
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से झुलस गई। घटना नेहरू चौक की है, जहां घर के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्य करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नेहरू चौक स्थित राकेश गुप्ता के घर के बाहर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि यह तार घर से महज पांच फीट की दूरी पर है। हादसे के दौरान सबसे पहले राकेश गुप्ता करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी वर्षा और बेटा ईशान आगे आए, लेकिन वे भी बिजली के करंट की चपेट में आ गए।
हादसे में राकेश गुप्ता और उनके बेटे ईशान की मौत हो गई, जबकि वर्षा गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घर से महज पांच फीट की दूरी पर हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरने की बात सामने आने के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। इस दर्दनाक हादसे ने धनतेरस के त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया।