

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Transfer News: Major reshuffle in the Women and Child Development Department; over two dozen officials transferred.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग में दो दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ट्रांसफर सूची में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और सहायक संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालनालय स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जगरानी एक्का को प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, अजय शर्मा और बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप संचालक के पद पर संचालनालय में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा श्रुति नेरकर को उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) के पद पर भी बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अशोक पांडेय - जिला कार्यक्रम अधिकारी, दुर्ग
वरुण नागेश - जिला कार्यक्रम अधिकारी, गरियाबंद
राजकुमार जाम्बुलकर - जिला कार्यक्रम अधिकारी, राजनांदगांव
लुपेन्द्र महिनाग - प्रभारी DPO, धमतरी
ऋतीश कुमार टंडन - प्रभारी DPO, बेमेतरा
अतुल दाण्डेकर - प्रभारी DPO, सक्ती
अनुकूल पांडेय - प्रभारी DPO, जशपुर


विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद विभाग के मुख्यालय और जिला स्तर पर जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।