

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Two accused of gang rape in Korba sentenced to 20 years each
कोरबा में सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में पीड़िता ने आरोपियों की धमकी के डर से पहले न्यायालय के समक्ष घटना होने से ही इन्कार कर दिया। लेकिन जब बाद में डीएनए जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो कोर्ट ने पीड़िता को फिर से बुलाया। पीड़िता को जब न्याय की उम्मीद जगी तो उसने सामूहिक दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली। इस मामले में अब न्यायालय ने हसरुहन मंझवार और संजय सिंह को दोषी ठहराते हुए उन्हें 20-20 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
अतिरिक्त लोक अभियोजक मोहन सोनी ने बताया, कि 19 जुलाई 2025 को लेमरू थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता गांव के घर में अकेली थी। तभी दोनों दोषियों ने घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इन्होंने पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि की और उसके बाद न्याय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई।