

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Two bodies recovered from bushes along the Mahanadi River.
राजधानी रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र में चिखली गांव में महानदी किनारे गुरुवार को दो शव मिले। दोनों शव नदी के तेज बहाव में बहकर किनारे की झाड़ियों में फंसे हुए थे। ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकालकर जांच शुरू की। शव काफी गले हुए पाए गए हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। इनमें से एक शव महिला का है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पा रही है।
पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ ही महानदी से लगे जिलों के थानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। हाल में बाढ़ प्रभावित रहे क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस इन गुमशुदगी के मामलों में दर्ज हुलिए और अन्य जानकारी का बरामद हुए शवों से मिलान कर रही है, जिससे उनकी पहचान हो सके।
आपको बता दें, कि हाल में हुई भारी वर्षा के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ गया था। नदी के किनारे के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी थी।
पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताया है, कि दोनों शव नदी के बहाव के साथ बहकर चिखली तक पहुंचे होंगे। इसके अलावा पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है, कि कहीं ये दोनों शव नदी के किनारे दफन तो नहीं किए गए थे, जिन्हें बाढ़ के तेज बहाव ने बहाकर किनारे तक पहुंचा दिया हो।