

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Two glimpses of Alia Bhatt from ‘Love & War’ are out; her glamorous look has heightened fans' excitement.
मुंबई। संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। रणबीर कपूर के जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से आलिया भट्ट के लुक की दो झलकियां सामने ला दी हैं। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आलिया का ग्लैमरस और बिल्कुल अलग अंदाज चर्चा में आ गया है।
सामने आए पोस्टर में आलिया भट्ट एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने आकर्षक स्लिट स्कर्ट के साथ हेडपीस कैरी किया है। पोस्टर का रिच बैकग्राउंड फिल्म के रेट्रो मूड को दर्शाता है।
आलिया का पोज काफी स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आ रहा है। उनके लुक में ग्लैमर के साथ-साथ ओल्ड स्कूल चार्म और कैबरे-स्टाइल एस्थेटिक की झलक दिखाई दे रही है। यह अंदाज आलिया के अब तक के कई ऑन-स्क्रीन लुक्स से काफी अलग नजर आ रहा है।
आलिया ने अपने किरदार के इस लुक को बेहद आत्मविश्वास के साथ कैरी किया है। उनका स्टाइल, एक्सप्रेशन और पोस्टर का पूरा विजुअल ट्रीटमेंट मिलकर फिल्म की दुनिया को लेकर उत्सुकता बढ़ाता है।
मेकर्स की ओर से पोस्टर शेयर किए जाने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। खासतौर पर आलिया के इस नए अवतार ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
संजय लीला भंसाली की फिल्मों में रोमांस, भव्य विजुअल्स और शानदार किरदारों का खास अंदाज देखने को मिलता है। ‘लव एंड वॉर’ के जरिए निर्देशक एक नई दुनिया और अलग विजुअल ट्रीटमेंट दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं।
फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर अभी कई चीजें पर्दे में हैं, लेकिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।