

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

UP News: Major Vigilance raid on former ARTO's home... 22 kg of gold and silver, crores in cash, and assets worth over ₹35 crore unearthed.
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में सोना-चांदी, नकदी और कई अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार जब्त चल और अचल संपत्तियों का कुल मूल्य 35 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।
तलाशी के दौरान विजिलेंस टीम को घर के अलग-अलग हिस्सों से लगभग 13 किलोग्राम सोना और 9 किलोग्राम चांदी मिली। इनमें आभूषण, बिस्किट और चांदी की ईंटें भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। इसके अलावा घर से करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए।
जांच के दौरान अधिकारियों को सोना-चांदी दीवारों और अलमारियों में बनाए गए गुप्त स्थानों में छिपा हुआ मिला। बड़ी मात्रा में कीमती सामान मिलने से जांच टीम भी हैरान रह गई। बरामद संपत्ति की विस्तृत जांच की जा रही है।
विजिलेंस को छापेमारी के दौरान लखनऊ, नोएडा, रायबरेली और बाराबंकी में स्थित 15 अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। इन संपत्तियों का अनुमानित मूल्य करीब 15 करोड़ रुपये आंका गया है। सभी दस्तावेजों की जांच कर संपत्तियों के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सरकार के निर्देश पर करीब दो वर्ष पहले एंटी करप्शन इकाई ने ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू की थी। बाद में उनके पदोन्नत होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ सकी। लगभग तीन महीने पहले यह मामला विजिलेंस को सौंपा गया, जिसके बाद विस्तृत जांच के आधार पर लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की गई।
विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों, नकदी और कीमती सामान की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।