

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Uproar in Bilaspur over alleged religious conversion: Hindu organizations protest outside IMA building, demand strict action from the police.
बिलासपुर। शहर के सीएमडी कॉलेज चौक स्थित आईएमए सभा भवन में रविवार को कथित मतांतरण गतिविधियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि यहां लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इसके बाद कार्यकर्ता तारबहार थाने पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कुछ लोग आर्थिक सहायता, मुफ्त चिकित्सा, बेहतर जीवन और अन्य सुविधाओं का लालच देकर हिंदू समाज के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।
हिंदू संगठनों ने पुलिस से कार्यक्रम स्थल के सीसीटीवी फुटेज, वीडियो, फोटो, दस्तावेज, मोबाइल रिकॉर्ड और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाए।
प्रदर्शनकारियों का दावा है कि शहर में कथित मतांतरण से जुड़ी शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि इस तरह के मामलों पर प्रशासन को सख्त रुख अपनाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
तारबहार पुलिस ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।