

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Uproar in Raipur over AI video: Allegations of objectionable content depicting Hindu deities; Bajrang Dal to lodge police complaint.
रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ AI जनरेटेड वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। फेसबुक पर अपलोड किए गए इन वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
वायरल वीडियो में ईसा मसीह (Jesus Christ) को हिंदू देवी-देवताओं का 'पिता' बताए जाने का दावा किया गया है। साथ ही भगवान शिव, भगवान विष्णु, भगवान राम और भगवान हनुमान को ऐसे रूप में दर्शाया गया है, जिसे हिंदू संगठनों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से तैयार किए गए हैं।
विवादित वीडियो और तस्वीरें कथित तौर पर 'From Heaven to Earth' नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड की गई हैं। आरोप है कि इस पेज पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कई आपत्तिजनक वीडियो साझा किए गए हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल किया जा रहा है।
बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने कहा कि AI तकनीक के जरिए भगवान विष्णु समेत हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल इसका कड़ा विरोध करते हैं तथा मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई जाएगी।
डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद ने भी इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठनों का कहना है कि AI का इस्तेमाल कर देवी-देवताओं को कार्टून जैसे पात्रों के रूप में दिखाकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।