

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Assembly: Uproar over drug trafficking in the Assembly, Bhupesh Baghel raises questions over Navya Malik's name missing
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज ड्रग्स से जुड़े मामलों पर सदन में जोरदार चर्चा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चित नव्या मलिक प्रकरण को उठाते हुए सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी।
भूपेश बघेल ने सवाल किया कि नव्या मलिक का मामला ड्रग्स से जुड़े दर्ज मामलों में शामिल है या नहीं और अब तक इस प्रकरण में क्या जांच एवं कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के बढ़ते मामलों को लेकर जनता में चिंता है, ऐसे में सरकार को पारदर्शिता के साथ स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
282 ड्रग्स मामलों का आंकड़ा पेश
सदन में जवाब देते हुए गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि राज्य में कुल 282 ड्रग्स केस दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 705 आरोपियों की पहचान की गई, जिनमें से 605 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां किसी एक नाम को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि विधिसम्मत तरीके से सभी मामलों में कार्रवाई करती हैं।
गृह मंत्री ने आश्वस्त किया कि नव्या मलिक प्रकरण से संबंधित जानकारी संकलित कर सदन के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी और आवश्यक परीक्षण कराया जाएगा।
कानून-व्यवस्था पर सरकार का दावा
विजय शर्मा ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि हत्या और लूट जैसे जघन्य अपराधों में कमी दर्ज की गई है। उनके अनुसार पिछले 13 महीनों में हत्या के मामलों में लगभग तीन प्रतिशत और लूट के मामलों में भी करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई है।
उन्होंने कहा कि ड्रग्स जैसे गंभीर अपराधों के प्रति सरकार शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है और नेटवर्क पर लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है।