

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Video of a couple's public display of affection outside Raigarh railway station goes viral; the incident took place in front of the RPF office.
Raigarh News: रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के सार्वजनिक रूप से रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक-युवती एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार की है। खास बात यह है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की काफी भीड़ मौजूद थी। ट्रेनों के आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग स्टेशन के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान युवक-युवती काफी देर तक एक-दूसरे के साथ नजर आए।
वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते दिखाई दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधि को देखकर आसपास मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा होने लगी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामले की सबसे चर्चित बात यह है कि कपल जिस जगह पर नजर आया, उसके ठीक सामने RPF का कार्यालय स्थित है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल तक पहुंची।
इसके बाद RPF ने मामले की जानकारी ली और वीडियो में दिखाई दे रहे युवक-युवती के संबंध में जानकारी जुटाई।
RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि जब युवक-युवती इस तरह की हरकत कर रहे थे, उसी समय RPF को सूचना दी जानी चाहिए थी, ताकि जवान मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर सकें।
थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों कुछ देर बाद वहां से चले गए। फिलहाल इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधि को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर व्यवस्था और निगरानी को लेकर चर्चा कर रहे हैं।