

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Video of a teacher—who instructs children to stay away from substance abuse—goes viral; the teacher was found in an intoxicated state in the school veranda.
अंबिकापुर। बच्चों को नशे से दूर रहने की सीख देने वाले शिक्षक पर खुद शराब पीकर स्कूल आने का आरोप लगा है। मामला सूरजपुर जिले के धरसेड़ी गांव स्थित कुदरीपारा प्राथमिक शाला का है। यहां पदस्थ शिक्षक जबजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक स्कूल के बरामदे में लेटे दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले भी शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचे थे और बरामदे में लेट गए थे।
स्थानीय स्तर पर शिक्षक जबजीत सिंह पर नियमित रूप से शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप लगाए गए है। इस मामले ने स्कूल में बच्चों की पढ़ाई और शिक्षक की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। हालांकि, मामले में विभागीय कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नही है।
बताया जाता है कि शिक्षक ने ग्रामीणों के सामने रजिस्टर में लिखकर शराब नही पीने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद उनके नशे की हालत में स्कूल पहुंचने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामदीन त्यागी के मुताबिक, सरकारी शिक्षक का नशे की हालत में स्कूल पहुंचना केवल अनुशासनहीनता का मामला नही है। इससे बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और सरकारी सेवा के दायित्व भी प्रभावित होते है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में केवल निलंबन तक सीमित रहने के बजाय ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे दूसरे शिक्षकों में भी नियमों के उल्लंघन को लेकर भय रहे।