

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Woman accuses CEO of Welcome Distillery of physical abuse; files complaint at police station
बिलासपुर। वेलकम डिस्टलरी के सीईओ साजू त्रिलोचन के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत भी की है। इस संबंध में पीड़िता ने सरकंडा थाने में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, लेकिन मामला दर्ज नही किया गया है।
शिकायत के मुताबिक, महिला की पहचान एक परिचित के जरिए साजू त्रिलोचन से हुई थी। आरोप है कि उन्होंने कोटा स्थित डिस्टलरी की फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और महिला को अशोक नगर के हर्ष किंगडम स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। महिला का कहना है कि उसकी आर्थिक मजबूरी और अकेलेपन का फायदा उठाकर शादी का भरोसा दिया गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसने शादी करने का दबाव बनाया, तो साजू ने अपनी मां और बच्चों को भी वहां बुला लिया। इसके बाद उनके सामने महिला की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया। शिकायत में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए है।
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि महिला थाने आई थी और उसकी ओर से शिकायत मिली है। अभी एफआईआर दर्ज नही की गई है। पुलिस शिकायत की जांच करेगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-फिलहाल ये सभी आरोप शिकायतकर्ता महिला की ओर से लगाए गए है। मामले में पुलिस जांच जारी है और आरोपी का पक्ष उपलब्ध जानकारी में सामने नही आया है।