

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Vishnu Dev Sai congratulates Nitin Naveen
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा श्री नितिन नवीन को राज्यसभा चुनाव हेतु नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नितिन नवीन की संगठनात्मक दक्षता, प्रखर नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता राज्यसभा में नई ऊर्जा, सकारात्मक विमर्श और जनता की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देने में मदद करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में जन-कल्याण और विकास के संकल्प और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नामांकन पार्टी की मजबूती और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है और राज्यसभा में नितिन नवीन का योगदान छत्तीसगढ़ और देश के लिए लाभकारी रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ऊर्जावान जननेता श्री नितिन नवीन जी को राज्यसभा चुनाव हेतु नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। आपकी संगठनात्मक दक्षता, प्रखर नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता