

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

holi-2026-vishnu-dev-sai-wishes-chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व उल्लास, उमंग और आत्मीयता का संदेश लेकर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, अहंकार पर विनम्रता और वैमनस्य पर प्रेम की प्रधानता का संदेश देता है। होली के रंग हमें याद दिलाते हैं कि हमारे विविधताओं भरे समाज की वास्तविक शक्ति परस्पर विश्वास, अपनत्व और सामूहिक सहयोग में निहित है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास, संयम और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाएँ। उन्होंने प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ भी खुशियाँ साझा करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रंगों से सजी यह होली छत्तीसगढ़ की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को और अधिक सुदृढ़ करेगी।