

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Weather 'Red Alert' for Chhattisgarh; warning of thunderstorms and heavy rain in several districts over the next 3 hours.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए 'Extremely Severe Alert' जारी करते हुए अगले तीन घंटों के दौरान तेज गरज-चमक, आंधी और मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिलों के कुछ स्थानों पर अगले तीन घंटे के भीतर तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन और मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसान भी खेतों में काम करने के दौरान विशेष सावधानी बरतें। वहीं वाहन चालकों को खराब दृश्यता और फिसलन की स्थिति को देखते हुए सतर्कता के साथ वाहन चलाने की सलाह दी गई है।