Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Weather Report: Alert of scorching heat in Chhattisgarh, Meteorological Department issued warning
रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है। इसके चलते अनुमान है कि अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग ने आज राज्य में शुष्क मौसम रहने के संकेत दिए हैं। बीते शनिवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य इलाकों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दक्षिणी इलाकों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में आने वाले चार दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।