

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Weather changes in Chhattisgarh; rain and hail fall in several districts including Raipur, with temperatures expected to drop.
रायपुर। रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली। बीते सोमवार देर रात कई जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
तेज हवाओं के साथ बारिश, पेड़ गिरने की खबरें
प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने की भी खबरें सामने आई हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
तापमान में गिरावट के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। हालांकि अगले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 17 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। आने वाले दो दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है।
राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
सोमवार को राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों के साथ ही राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, बलौदाबाजार, नारायणपुर और सुकमा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। चेतावनी में आंधी, तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी, जो 17 मार्च सुबह तक प्रभावी रही।