

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Fire in SCB Medical College ICU, Cuttack; 10 people dead, CM Vishnu Deo Sai expresses deep condolences
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया।
मुख्यमंत्री ने जताई संवेदनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।
हादसे में 10 लोगों की मौत
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के अनुसार हादसे के समय वार्ड में 23 मरीज भर्ती थे। बचाव अभियान शुरू होने से पहले ही वार्ड के भीतर 7 लोगों की मौत हो गई थी। बाद में बचाए गए तीन मरीजों की भी चोट और धुएं के प्रभाव से मौत हो गई। इस तरह कुल 10 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा कम से कम पांच मरीज गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अस्पताल के दो कर्मचारी भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका इलाज जारी है।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आईसीयू के एयर कंडीशनिंग सिस्टम या किसी मेडिकल उपकरण में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि अस्पताल में फायर सेफ्टी से जुड़े प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन किया गया था या नहीं।