

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Allegations of leakage of the 12th board Hindi paper surfaced in the Assembly; the Education Minister stated that the paper was not leaked.
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक होने का मामला जोरदार तरीके से उठाया गया। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
देवेंद्र यादव ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में स्कूली शिक्षा की स्थिति पहले से ही चर्चा में है और अब 12वीं कक्षा के हिंदी पेपर के लीक होने की खबर सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक कर कुछ छात्रों और लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है।
अन्य विषयों के पेपर लीक होने की भी आशंका
विधायक ने कहा कि सामने आ रही जानकारी के अनुसार केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि अन्य विषयों के पेपर लीक होने की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।
एफआईआर और निष्पक्ष जांच की मांग
कांग्रेस विधायक ने राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री से मांग की कि इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाए और निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और सच्चाई जनता के सामने लाई जाए।
मंत्री बोले-पेपर लीक नहीं, व्हाट्सएप पर वायरल हुए प्रश्न
इधर, आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी 12वीं बोर्ड का पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एक छात्र संगठन द्वारा आधी रात को कुछ प्रश्नों को जानबूझकर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया गया है।
जांच के दिए गए निर्देश
मंत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच में पेपर लीक या किसी की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।