

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Yami Gautam Dhar parties with zombies in ‘Fata Patakha’; second song from ‘Nayi Naveli’ released.
मुंबई। नई नवेली का दूसरा गाना ‘फटा पटाखा’ रिलीज हो गया है। हाई-एनर्जी डांस ट्रैक में यामी गौतम धर जॉम्बीज के साथ अनोखी डांस पार्टी करती नजर आ रही हैं। जी. वी. प्रकाश कुमार के म्यूजिक और मधुबंती बागची की आवाज से सजा यह गाना नवरात्रि के जश्न के बीच डांस फ्लोर पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
अमेज़न MGM स्टूडियोज और कलर येलो की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना ‘फटा पटाखा’ जी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज कर दिया है। गाने को जी. वी. प्रकाश कुमार ने कंपोज करने के साथ प्रोड्यूस भी किया है। वहीं इसके बोल वायु ने लिखे हैं और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है।
‘फटा पटाखा’ में यामी गौतम धर बिल्कुल अलग और पहले कभी न देखे गए अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने में वह जॉम्बीज के बीच एक अनोखी डांस पार्टी का हिस्सा बनती दिखाई देती हैं। कैची हुक स्टेप्स, तेज बीट्स और लार्जर-दैन-लाइफ कोरियोग्राफी गाने को खास बनाती है।
इस गाने को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है। जॉम्बीज की मौजूदगी फिल्म की फैंटेसी दुनिया में एक मजेदार और क्वर्की ट्विस्ट जोड़ती है।
जबरदस्त रिदम और डांस करने पर मजबूर करने वाले हुक के साथ ‘फटा पटाखा’ को फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए रिलीज किया गया है। गाने की जश्न मनाने वाली एनर्जी इसे नवरात्रि के डांस फ्लोर के लिए खास बना रही है।
गाने के बारे में जी. वी. प्रकाश कुमार ने कहा कि ‘फटा पटाखा’ के जरिए एक अलग म्यूजिकल दुनिया के साथ प्रयोग करने का मौका मिला। उनका उद्देश्य ऐसा ट्रैक तैयार करना था, जो तुरंत जश्न का माहौल बना दे और साथ ही ‘नई नवेली’ की क्वर्की दुनिया को भी बरकरार रखे।
उन्होंने बताया कि कंपोजिशन में मजबूत हुक और ऐसी एनर्जी रखने की कोशिश की गई, जो सुनने वालों के साथ बनी रहे। उनके मुताबिक वायु के बोल और मधुबंती बागची की आवाज ने गाने में जरूरी मजेदार और बेबाक अंदाज जोड़ा है, जबकि यामी की परफॉर्मेंस ने इसकी एनर्जी को और बढ़ा दिया।
मधुबंती बागची ने ‘फटा पटाखा’ को बेबाक मैडनेस, ह्यूमर और जबरदस्त एनर्जी से भरपूर ट्रैक बताया। उन्होंने कहा कि इसे रिकॉर्ड करना उनके लिए एक अलग और मजेदार अनुभव रहा, क्योंकि गाने में लार्जर-दैन-लाइफ और हाई-ऑक्टेन फील है।
उन्होंने जी. वी. प्रकाश कुमार और वायु की क्रिएटिव जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनके अब तक रिकॉर्ड किए गए सबसे एक्साइटिंग ट्रैक्स में से एक है।
फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में यामी गौतम धर के साथ अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है। फिल्म का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।
फैंटेसी और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर ‘नई नवेली’ इस दशहरा 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में मस्ती, मिस्ट्री और फैंटेसी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।