

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Yoga event organized at CISF Bhilai Unit on International Yoga Day.
भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) भिलाई इकाई में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीआईएसएफ के 165 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए और सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में उपमहानिरीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और कमांडेंट कुंवर बहादुर भी उपस्थित रहे। योग सत्र के दौरान जवानों और कर्मियों ने एक घंटे तक विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र के नागरिकों का तन और मन जब तक स्वस्थ नहीं रहेगा, तब तक राष्ट्र भी स्वस्थ नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग बेहद आवश्यक है और इसे केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे वर्ष नियमित रूप से करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीएसपी भिलाई स्थित सीआईएसएफ इकाई में जवानों, महिला-पुरुष कर्मियों तथा उनके परिवारजनों की सहभागिता के साथ विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।