

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

abhanpur naib tehsildar vipin patel birthday video viral
रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर में एक नायब तहसीलदार का बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में अधिकारी सड़क पर गाड़ी रोककर केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी अधिकारियों के आचरण और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
गाड़ी की डिक्की खोलकर काटा केक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल बताए जा रहे अधिकारी अपनी गाड़ी (क्रमांक CG 04 NY 1910) की डिक्की खोलकर सड़क पर जन्मदिन का केक काटते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। बताया जा रहा है कि पूरे घटनाक्रम को रील के रूप में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसके बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म का मशहूर गाना ‘ओ-ओ जाने जाना’ सुनाई दे रहा है।
सरकारी अधिकारी के आचरण पर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक सड़क पर वाहन रोककर जश्न मनाने और आतिशबाजी करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आम तौर पर सरकारी अधिकारियों से सार्वजनिक स्थानों पर जिम्मेदार आचरण करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में इस तरह सड़क पर जन्मदिन मनाने की घटना चर्चा का विषय बन गई है।
प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो को लेकर संबंधित अधिकारी या प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और मामले में कोई जांच या कार्रवाई की जाती है या नहीं।