

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

abvp-self-defense-training-women-day-manendragarh
मनेंद्रगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मनेंद्रगढ़ इकाई द्वारा छात्राओं और बहनों के लिए आत्म-सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मातृशक्ति को समर्पित रहा, जिसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास तथा साहस की भावना को मजबूत करना था।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्म-सुरक्षा की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी और उन्हें व्यावहारिक रूप से सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। प्रशिक्षण में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपने दैनिक जीवन में उपयोगी बताया।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर और आत्म-सुरक्षित होना बेहद जरूरी है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में खुद की रक्षा करने के लिए सक्षम बनाते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए आगे आना चाहिए। इस तरह के आयोजन न केवल छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करते हैं, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर नगर मंत्री बिजेंद्र मिश्रा, नगर सह मंत्री महेश कौशिक, नगर छात्रा प्रमुख सरिता सिंह (खेलो भारत प्रांत टोली सदस्य) तथा नगर सह मंत्री राहुल प्रजापति सहित परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं की सहभागिता रही।