

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

anand-ramanand-sagar-son-ramayan-creator-passes-away
मुंबई। हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को शांतिपूर्वक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे पवन हंस स्थित हिंदू श्मशान भूमि, मुंबई में किया गया, जहां इंडस्ट्री से जुड़े कई नामी चेहरे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए निधन की जानकारी साझा की। पोस्ट में लिखा गया, “हमें यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमारे प्रिय पिता आनंद रामानंद सागर चोपड़ा अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी शांतिपूर्ण यात्रा के लिए आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद का आभार- सागर परिवार।”
आनंद सागर को श्रद्धांजलि देने के लिए अभिनेत्री पूनम ढिल्लन, भाग्यश्री अपने पति हिमालय दसानी के साथ और दिग्गज फिल्ममेकर रमेश सिप्पी श्मशान पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आनंद सागर, मशहूर सागर परिवार के अहम सदस्य रहे। उन्होंने 2008 में प्रसारित पौराणिक धारावाहिक रामायण सहित कई प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया और अपने पिता के साथ शुरुआती टेलीविजन कार्यों में सहयोग किया।
निर्देशन के अलावा उन्होंने आंखें, अरमान और अलिफ लैला जैसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स का निर्माण भी किया।
रामानंद सागर ने 1940 के दशक में लेखक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और बाद में ‘चरस’ (1976) और ‘प्रेम बंधन’ (1979) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। 80 के दशक में टीवी पर उन्होंने लव कुश, श्री कृष्णा और विक्रम और बेताल जैसे ऐतिहासिक धारावाहिक बनाए। उन्हें वर्ष 2000 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।