

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ashok-kumar-lahiri-appointed-niti-aayog-vice-chairman-reconstitution-2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के प्रमुख थिंक टैंक 'नीति आयोग' में बड़े बदलाव करते हुए इसका पुनर्गठन किया है। जाने-माने अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह सुमन के. बेरी का स्थान लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए पुनर्गठित आयोग के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीति आयोग भारत की नीति-निर्माण संरचना का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह संस्थान सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने, सुधारों को आगे बढ़ाने और देश में 'ईज ऑफ लिविंग' (जीवन की सुगमता) को बेहतर बनाने के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य करता है।
आयोग में नई नियुक्तियां
सरकार ने उपाध्यक्ष के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर विशेषज्ञों को नियुक्त किया है।
अशोक कुमार लाहिड़ी: नए उपाध्यक्ष
पूर्णकालिक सदस्य: अर्थशास्त्री केवी राजू, एम्स (AIIMS) के निदेशक एम श्रीनिवास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय करंदीकर और आणविक वैज्ञानिक गोवर्धन दास।
यथावत पद: पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा पहले की तरह आयोग में शामिल रहेंगे।
नियुक्ति के बाद अशोक कुमार लाहिड़ी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और विकास पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में 'बदलाव' लाने की बात करती थीं, लेकिन वह ऐसा करने में असमर्थ रही हैं। उन्होंने तर्क दिया कि बंगाल आज तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की तुलना में विकास में पीछे है। लाहिड़ी ने प्रधानमंत्री के 2047 तक 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करने के लिए सही नीतियों के निर्माण पर जोर दिया।
आयोग के नवनियुक्त सदस्य प्रोफेसर गोवर्धन दास ने अपनी नियुक्ति को एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा “मैं पश्चिम बंगाल के एक दूर-दराज के गांव के दलित समुदाय के साधारण किसान परिवार का बेटा हूं। यह जिम्मेदारी महज एक पद नहीं, बल्कि मेरे जैसे अनगिनत आम लोगों के सपनों और विश्वास की एक झलक है।”