

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

assam jorhat plane crash vishnu deo sai expresses grief over death of five iaf personnel
रायपुर। असम के जोरहाट में हुए भारतीय वायुसेना के विमान हादसे में पांच वीर जवानों के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति समर्पित इन वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
सीएम साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने अंत में "ॐ शांति" कहकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
