

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cg weather alert 20 districts rain lightning cmo update
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के 20 जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 3 घंटों के भीतर राज्य के बड़े हिस्से में तेज सतही हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
इन 20 जिलों में अलर्ट जारी
सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, बिलासपुर, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरबा, रायगढ़, जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, कबीरधाम, केसीजी (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), एमएमएसी (मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी), राजनांदगांव और एसबी जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
