

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

baloda bazar road accident two bike riders killed capsule vehicle hit
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक और उनकी बाइक करीब 200 मीटर तक वाहन के साथ घिसटते रहे। हादसे के बाद कैप्सूल वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम संडी स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में कार्यरत सत्यप्रकाश सोनवानी (34) और गोपी किशन आडिल (25) दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से बलौदाबाजार स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद दोनों युवक और उनकी बाइक करीब 200 मीटर तक वाहन के साथ घिसटते रहे। इसके बाद कैप्सूल वाहन भी लगभग 200 मीटर आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान
सत्यप्रकाश सोनवानी (34 वर्ष), निवासी सिटी कोतवाली क्षेत्र, बलौदाबाजार।
गोपी किशन आडिल (25 वर्ष), निवासी सिटी कोतवाली क्षेत्र, बलौदाबाजार।
इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।