

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

balrampur opium bust 58 patwaris transferred
अंबिकापुर। बलरामपुर जिले में अफीम की अवैध खेती उजागर होने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने 58 पटवारियों का एक साथ तबादला किया। इनमें कुसमी तहसील के पटवारी भी शामिल हैं, जहां त्रिपुरी और खजूरी पंचायत में पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में अफीम की खेती की गई थी।
जांच में पता चला कि लगभग 6.75 करोड़ रुपये की अफीम जब्त की गई है और इस मामले में नौ आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, दुर्ग जिले में निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत छह आरोपितों को भी पकड़ा गया है। प्रशासन का कहना है कि अफीम की खेती और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।