

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

balrampur teacher murder land dispute chhattisgarh
बलरामपुर जिले में सोमवार सुबह पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर एक खूनी संघर्ष सामने आया है. मृतक शिक्षक जयकरण जगते (50 वर्ष) सुबह करीब 10 बजे बाइक से स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे. जैसे ही वे गांव के पास पहुंचे, उनके चचेरे भाइयों—बृजमोहन (25), बृजमोहन (24) और हरिसमोहन ने उन्हें रास्ते में रोक लिया.
जमीन में हिस्से को लेकर पहले से चल रहा विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने जयकरण के चेहरे, सिर और गर्दन पर चाकू और हथौड़े से ताबड़तोड़ कई वार किए. इस भीषण हमले में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपने घर की ओर भाग गए.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घर को घेर लिया और उसमें आग लगा दी. हालांकि, घर के सदस्य पहले ही वहां से निकल चुके थे और अंदर फंसे होने के कारण पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला.
आरोपियों के घर में रखा सामान और बाहर खड़ी एक बाइक जलकर खाक हो गई. इसके अलावा, घर के सामने बनी किराने की दुकान में रखा सामान भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया. इलाके में बढ़ते तनाव को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
मृतक शिक्षक जयकरण जगते के परिवार में पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. उनके पिता के चार भाई थे. सबसे छोटे भाई बैजनाथ अपने परिवार के साथ रहते थे, जबकि जयकरण अपने परिवार के साथ अलग रहते थे. वहीं, पिता और अन्य दो चाचाओं के परिवार एक साथ रहते थे. बैजनाथ और जयकरण के बीच पिछले करीब चार वर्षों से एक विवादित जमीन को लेकर तनाव चल रहा था. बैजनाथ ने जिस खेत में कुआं खुदवाया था, वह जमीन बंटवारे के दौरान जयकरण के हिस्से में आ गई थी.
घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंडा थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों—बृजमोहन और हरिसमोहन को गिरफ्तार कर लिया है.