

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

neet paper leak congress protest rahul gandhi delhi update
नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री आवास के पास धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बस में बैठाकर हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों में पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए NEET मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
सरकार-कांग्रेस के बीच बढ़ा टकराव
प्रदर्शन से पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कांग्रेस नेताओं से बातचीत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मांग थी कि संसद में NEET मुद्दे पर चर्चा हो, जिसे सरकार ने स्वीकार किया था। लेकिन अब कांग्रेस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है।
वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सिर्फ चर्चा से समाधान नहीं होगा, बल्कि पेपर लीक मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
राहुल गांधी ने किया प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि छात्रों के साथ अन्याय देश के हर परिवार पर असर डालता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं कर सकती और NEET मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।
कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद गोपनीय तरीके से आयोजित किया गया। राहुल गांधी समेत नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास से पैदल मार्च करते हुए पीएम आवास की ओर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें पीएम आवास से कुछ दूरी पहले ही रोक लिया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।