

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bastar demarcation dispute
बस्तर। जिले के करपावंड क्षेत्र में जमीन सीमांकन को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार न्यायालय के आदेश के तहत पांच आवेदकों की जमीन का सीमांकन करने के लिए 19 जून को तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पुलिस बल मौके पर पहुंचा था।
सीमांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया और कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और लोक शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर 21 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
प्रशासनिक कार्रवाई के तहत 12 लोगों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में दो ग्रामीणों—डाकीन नेताम और मनीराम बघेल—के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और राजस्व व पुलिस अधिकारियों के साथ हुज्जतबाजी करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय के आदेशों के पालन में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।