

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bastar-heritage-marathon-2026-jagdalpur-run-for-nature-culture
रायपुर: छत्तीसगढ़ में खेलों और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026” का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह मैराथन राज्य के लिए एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।
मैराथन की शुरुआत जगदलपुर के लालबाग मैदान से होगी और यह चित्रकोट जलप्रपात तक पहुंचेगी। यह रूट प्रतिभागियों को बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों का अनुभव कराएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन ‘रन फॉर नेचर-रन फॉर कल्चर’ की थीम के साथ राज्य की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा।
मैराथन में विभिन्न दूरी की श्रेणियां शामिल हैं: 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर। देशभर से प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। विजेताओं के लिए कुल 25 लाख रुपये तक के पुरस्कार रखे गए हैं। इसके अलावा, सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल, ई-सर्टिफिकेट और रनिंग फोटोज़ दिए जाएंगे।
आयोजन के दौरान ज़ुम्बा सेशन और लाइव डीजे जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी [https://www.bastarheritage.run/registration](https://www.bastarheritage.run/registration) पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।