

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-judiciary-reshuffle-district-family-court-judge-transfers-2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। हाईकोर्ट की सहमति से कई जिला एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों सहित फैमिली कोर्ट के जजों का तबादला और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, सरगुजा (अंबिकापुर) के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज के.एल. चरयानी को जांजगीर-चांपा फैमिली कोर्ट का प्रिंसिपल जज बनाया गया है। वहीं राजनांदगांव के विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार प्रधान को कवर्धा फैमिली कोर्ट में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा मनेंद्रगढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी को रायपुर फैमिली कोर्ट में अतिरिक्त प्रिंसिपल जज बनाया गया है।
रायपुर के न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर को बेमेतरा फैमिली कोर्ट भेजा गया है, जबकि चिरमिरी के मुकेश कुमार पात्रे को बिलासपुर और सारंगढ़ की राधिका सैनी को धमतरी फैमिली कोर्ट में नई जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं धमतरी, बेमेतरा और रायगढ़ के फैमिली कोर्ट जजों का भी तबादला किया गया है। विनोद कुमार देवांगन को रायगढ़, नीलिमा सिंह बघेल को जांजगीर-चांपा और प्रबोध टोप्पो को दुर्ग फैमिली कोर्ट में पदस्थ किया गया है।