

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

national-tribal-games-2026-chhattisgarh-raipur-jagdalpur-ambikapur
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
राजधानी रायपुर में पुरुष और महिला वर्गों के लिए हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में एथलेटिक्स और सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में कुश्ती की स्पर्धाएं होंगी।
छत्तीसगढ़ के कुल 164 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, जिनमें 86 पुरुष और 78 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
प्रतियोगिताओं के लिए तीनों शहरों में खेल स्थल और मैदान अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किए जा रहे हैं। रायपुर में फुटबॉल की प्रतियोगिताएं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान और स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में होंगी। हॉकी की स्पर्धाएं सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में, तैराकी अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल में, तीरंदाजी खेल एवं युवा कल्याण विभाग ओपन मैदान में और वेट-लिफ्टिंग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ओपन ग्राउंड में आयोजित होंगी।
जगदलपुर में एथलेटिक्स धरमपुरा क्रीड़ा परिसर और अंबिकापुर में कुश्ती गांधी स्टेडियम में संपन्न होंगी। इसके अलावा, दो परंपरागत खेल कबड्डी और मलखंब** को डेमो गेम्स के रूप में शामिल किया गया है। कबड्डी की स्पर्धाएं रायपुर के सरदार बलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में और मलखंब का प्रदर्शन अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में होगा।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मंच पर उजागर करने और जनजातीय खिलाड़ियों को अवसर देने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।