

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bhojram-narange-murder-indore-chhattisgarh-worker
जांजगीर-चांपा। सक्ती जिले के ग्राम देवरघटा थाना हसौद निवासी भोजराम नारंगे की मध्यप्रदेश के इंदौर में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक मजदूरी करने के लिए इंदौर गया हुआ था, जहां लक्ष्मी नगर स्थित भागीरथ पोरा क्षेत्र में उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद से मृतक के गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक के परिवार के सदस्य बताते हैं कि भोजराम नारंगे कुछ समय पहले अपने परिवार की स्थिति सुधारने के लिए इंदौर गया था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी देखभाल के लिए वह नियमित रूप से घर खर्च के लिए पैसे भेजता था। अचानक उसकी हत्या की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने मृतक के स्वजन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक की पत्नी को फोन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बात करने के लिए मदद की। इस दौरान मृतक की पत्नी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि उसके पति को रोजी-रोटी की तलाश में बाहर भेजा था, लेकिन अब परिवार बेसहारा हो गया है। उसने आर्थिक सहायता और न्याय की मांग की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इस बीच इंदौर पुलिस ने हत्या की घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन अब शव को गृहग्राम लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस दुखद घटना के बाद परिवार और गांव में ग़म का माहौल है, और लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद कर रहे हैं।