

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

indigo-flight-6e-7302-rough-landing-raipur-airport
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शनिवार (14 फरवरी) को इंडिगो की फ्लाइट 6E 7302 की रफ लैंडिंग के कारण यात्रियों में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट भोपाल से रायपुर आ रही थी और निर्धारित समय दोपहर 2:40 बजे लैंड करने वाली थी, लेकिन रनवे पर टच होते ही विमान उछल गया। पायलट ने अनुभव और सूझबूझ से फ्लाइट को दोबारा सुरक्षित लैंडिंग कराई।
यात्रियों के अनुसार, फ्लाइट ने रनवे को टच करने के बाद झटका महसूस किया और फिर फिर से हवा में उठ गई। पायलट ने सेकंड अटेम्प्ट में फ्लाइट की सुरक्षित रफ लैंडिंग कराई। इस प्रक्रिया के कारण फ्लाइट 38 मिनट की देरी से 3:18 बजे लैंड हुई।
रफ लैंडिंग के दौरान विमान में बैठे यात्रियों में डर और दहशत की स्थिति बनी। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। यात्रियों ने मीडिया को बताया कि विमान के टच होने पर दो झटके लगे और इसके बाद पायलट ने स्थिति को संभालते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई।
इस घटना के बाद रायपुर से भोपाल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट भी लेट हो गई। दोपहर 3:15 बजे जाने वाली फ्लाइट शाम 4 बजे रवाना हुई।
रायपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर किशोर कुमार लहरे ने इस घटना से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें घटना की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और यात्रियों से ही जानकारी ली जा रही है।