

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bhupesh-baghel-dhan-antar-rashi-poster-politics
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक तीखा पोस्ट साझा किया है, जो अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।
पंकज झा ने अपने पोस्ट में “सुशासन” की परिभाषा देते हुए कहा कि ऐसा शासन ही सही मायनों में सुशासन कहलाता है जो बिना किसी भेदभाव के सभी को लाभ पहुंचाए, चाहे वह समर्थक हो या विरोधी।

सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने लिखा- हम जिसे सुशासन कहते हैं, उसका आशय होता है ऐसा शासन जो किसी से भी भेदभाव न करे। समर्थक-विरोधी, जात-धर्म आदि किसी भी आधार पर अंतर किए बिना सबको न्याय सुलभ कराये, किसी कथित ‘न्याय योजना’ का एहसान जताए बिना।
कल Vishnu Deo Sai जी की सरकार ने किसानों को धान के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया है। आश्चर्य होगा आपको जान कर कि इस योजना के सबसे बड़े लाभार्थियों में शीर्ष पर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel जी भी हैं। इतने बड़े लाभार्थी जितना वे स्वयं मुख्यमंत्री होने के बावजूद ‘पक्के में’ न हो पाये थे। अर्थात् उन्हें स्वयं भी ‘न्याय’ भाजपा सरकार में ही अधिक मिल पाया।
स्वयं की सरकार में तो बघेलजी टुकड़ों में ही किसी तरह ले पाते थे, वह भी ढोल पीट-पीट कर। जब-जब राहुलजी के परिवार से कोई वसूली करने आता था, तब स्वयं को भी ले लेने का आदेश जारी होता था। ठीक है कि ‘कच्चे में’ तब उन्हें इतना मिल जाता रहा होगा कि फिर ऐसे पचीस-पचास लाख की आवश्यकता नहीं होती होगी उन्हें। पर अभी तो होली के मौके पर इतनी बड़ी करमुक्त राशि एकमुश्त मिल जाने पर उन्हें भाजपा सरकार के प्रति कृतज्ञ होना ही चाहिए।
छत्तीसगढ़ से बाहर के जो मित्र यह पोस्ट पढ़ रहे होंगे, उन्हें बता दें कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में 3100/- रुपये प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक कीमत पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदती है। केंद्र द्वारा तय समर्थन मूल्य तो तुरंत ही मिल जाता है यहां किसानों को, शेष बची रकम को अलग योजना बना कर सायजी की सरकार एकमुश्त दे देती है। यह बची हुई रकम कांग्रेस के समय चार-चार टुकड़ों में देती थी किसी तरह, जैसा ऊपर बताया गया है। कीमत भी आज से 25 प्रतिशत कम। अंत में तो खैर कुछ किश्त डकार ही लिया था इनकी सरकार ने। खैर।
भाजपा सरकार ने होली से ऐन पहले कल एकमुश्त 10 हजार करोड़ से अधिक की रकम किसानों के खाते में डाली। इस रकम का बड़ा लाभार्थी बिना किसी भेदभाव के बघेलजी समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता भी हुए। भूपेशजी को परिवार समेत कितना मिला, यह आप इस पोस्ट में देख सकते हैं।
पैसे लेने के बावजूद Indian National Congress तो धन्यवाद देगी नहीं। मैं ही भूपेश बघेलजी समेत सभी लाभार्थियों की तरफ से भाजपा सरकार का अभिनंदन कर लेता हूं। बधाई देता हूँ। सुशासन की सरकार हो तो ऐसी। सही कह रहा न?