

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bilaspur cow meat seized 7 kg accused arrested belgahna kota police
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने अवैध रूप से गोमांस रखने और काटने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम करहीकछार में की गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि करहीकछार में रहने वाला सुरेश कुमार सोनवानी (53) अपने घर में गोमांस काट रहा है। सूचना मिलते ही टीआई नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी।
पुलिस ने जब घर में प्रवेश किया तो आरोपी अपने आंगन में बैठकर लोहे के औजार (टंगली) से मांस के टुकड़े काटता हुआ मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मांस को काटकर सुखाकर रखता है और बाद में खाने के लिए उपयोग करता है।
मौके से पुलिस ने करीब 7 किलो गोमांस और मांस काटने में इस्तेमाल किया गया औजार जब्त किया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया, जहां उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।