

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bilaspur police viral video scrap dealer koni thana line attach
बिलासपुर जिले के कोनी थाना में एक कबाड़ व्यापारी की खातिरदारी पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर दिया है।
दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कबाड़ व्यापारी अकबर खान थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर चाय-पानी करते और आराम से बातचीत करते नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ कार्रवाई का दावा करने वाली पुलिस ऐसे लोगों की मेहमाननवाजी क्यों कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल रिपोर्ट तलब की और जांच एएसपी पंकज पटेल को सौंप दी। प्रारंभिक जांच में दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।