

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bjp protest against rahul gandhi congress office gherao raipur
रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा आज राजधानी रायपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता दोपहर 2:00 बजे शंकर नगर स्थित टर्निंग प्वाइंट पर एकत्रित होंगे, जहां से कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च निकालकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

भाजपा द्वारा जारी पोस्टर में राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके कथित कृत्य की निंदा की गई है। पोस्टर में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारे लिखे गए हैं तथा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।
भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी के हालिया कदम लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन के मद्देनजर कांग्रेस कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी किए जाने की संभावना है।