

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

brijmohan-agrawal-nominated-parliament-privileges-committee
नई दिल्ली। ओम बिरला ने मंगलवार को संसद की विशेषाधिकार समिति के लिए 15 सदस्यों को मनोनीत किया। इस महत्वपूर्ण समिति की कमान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को सौंपी गई है।
लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, समिति में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, रामवीर सिंह बिधूड़ी, संगीता कुमारी सिंह देव, जगदंबिका पाल, त्रिवेंद्र सिंह रावत और जगदीश शेट्टर को शामिल किया गया है। कांग्रेस की ओर से तारिक अनवर, मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, द्रमुक के टी.आर. बालू, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बार्ने तथा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अरविंद सावंत को भी समिति में स्थान दिया गया है।
विशेषाधिकार समिति संसद की एक स्थायी समिति होती है, जो सदन या उसके सदस्यों के विशेषाधिकार हनन और अवमानना से जुड़े मामलों की जांच करती है। यह समिति लोकसभा अध्यक्ष द्वारा संदर्भित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश करती है। समिति में लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मनोनीत 15 सदस्य और राज्यसभा के सभापति द्वारा मनोनीत 10 सदस्य शामिल होते हैं।
संसदीय कार्यप्रणाली में विशेषाधिकार समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह सदन की गरिमा और सदस्यों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करती है।