

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cbse class 12 revaluation fee reduced apply online
रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। बोर्ड कल से उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन (Verification), री-इवैल्यूएशन (Re-evaluation) और री-चेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस बार छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन शुल्क में भारी कटौती की गई है।
अब जिन छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी ठीक से चेक नहीं हुई है या उनके अंक गलत जुड़े हैं, वे बेहद कम खर्च में दोबारा चेकिंग करवा सकेंगे। पहले जिस कॉपी की री-चेकिंग के लिए छात्रों को 700 रुपये देने पड़ते थे, उसका शुल्क अब घटाकर सिर्फ 100 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, छात्र अब प्रति सवाल के हिसाब से भी चेकिंग करा सकते हैं, जिसके लिए 25 रुपये प्रति प्रश्न का शुल्क तय किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने आज दिल्ली में कहा कि छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) की व्यवस्था पूरी तरह उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीबीएसई में पुनर्मूल्यांकन का विकल्प हमेशा से उपलब्ध रहा है, ताकि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो। जो भी छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं, वे कल से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।