

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cg monsoon session meeting
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के रायपुर स्थित सरकारी निवास (स्पीकर हाउस) में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ सौजन्य बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा के मानसून सत्र को सुचारु, प्रभावी और गरिमापूर्ण ढंग से संचालित करने सहित विभिन्न संसदीय विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संसदीय परंपराओं को मजबूत बनाने, सदन के संचालन को बेहतर बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2026 के उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए संभावित नामों पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
