

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh board commission corporation appointments vishnu deo sai
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों, बोर्डों और समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में डॉ. ममता साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे बनाए गए हैं। आयोग के सदस्य के रूप में सौरभ सिंह जागत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे की नियुक्ति की गई है।
इसके अलावा केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद, संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत तथा शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक नियुक्त किए गए हैं। विभिन्न बोर्डों में कई सदस्यों की भी नियुक्तियां की गई हैं।
सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य रिंकिया आयोग के अध्यक्ष पद पर सुधीर गौतम, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य के रूप में मनमथ नाथ शर्मा तथा छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में सदस्य के रूप में प्रसन्ना अवस्थी को जिम्मेदारी दी है।
वहीं रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जे.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) तथा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मंगल दास ठाकुर नियुक्त किए गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देंगे।


